यूपी में मानसून की दस्तक, पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक बरसेंगे बादल

Screenshot 2025-06-18 194002

लखनऊ।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबी प्रतीक्षा के बाद बुधवार को मानसून ने आधिकारिक रूप से राज्य में दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मानसून ने सोनभद्र जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है और इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इसका विस्तार प्रदेश के मध्य और पश्चिमी जिलों तक होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्वांचल में झमाझम बारिश की शुरुआत

सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी में बादल बरसे, मौसम हुआ सुहाना

मानसून की दस्तक के साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और गाजीपुर जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में तापमान में गिरावट आई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों में भी मानसून की शुरुआत से खुशी का माहौल है, क्योंकि अब खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारी वर्षा से राहत के साथ-साथ सतर्कता भी जरूरीमौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, वे हैं:सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती। यहां लोगों को जलभराव, फिसलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

वज्रपात और तेज मेघगर्जन का खतरा, प्रशासन सतर्क मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां वज्रपात और तेज मेघगर्जन की आशंका जताई गई है। यह जिले हैं: प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच। इन क्षेत्रों में लोगों को खुले में न रहने, पेड़ के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

जल्द ही पश्चिमी यूपी में भी सक्रिय होगा मानसून

अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में छा सकते हैं बादल वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून फिलहाल पूर्वी यूपी में सक्रिय है, लेकिन अगले कुछ दिनों में लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, नोएडा जैसे मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights