बागपत में झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, शव जलाकर अस्थियां बहा दीं
बागपत।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इज्जत के नाम पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के लुहारी गांव में एक युवती की उसके ही परिजनों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जलाया गया और अस्थियां यमुना नदी में बहा दी गईं। इस दिल दहला देने वाले कांड का खुलासा तब हुआ जब मृतका के प्रेमी ने युवती की गुमशुदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेमी की सूचना से खुला राज, पिता ने कुबूला जुर्म
पूछताछ में टूटे परिजन, इज्जत के नाम पर हत्या की बात कबूलीलड़की के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से अपनी प्रेमिका से संपर्क नहीं कर पा रहा था। जब उसने युवती के घरवालों से जानकारी लेनी चाही, तो उसे टालने की कोशिश की गई। परिजन कोई साफ जवाब नहीं दे रहे थे और यह कहकर टाल रहे थे कि लड़की कहीं बाहर गई है।
प्रेमी को शक हुआ कि कुछ अनहोनी हो चुकी है। उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और परिजनों पर युवती की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जब दबाव बनाकर पूछताछ की तो युवती के पिता टूट गया और उसने बेटी की हत्या कर उसके अंतिम संस्कार की बात स्वीकार कर ली।
प्रेम संबंध से नाराज थे परिजन, बदनामी के डर से उठाया क्रूर कदम
समाज में इज्जत की आड़ में बेटी की बलि, परिजन की सोच पर उठे सवालपुलिस के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजन इस रिश्ते से नाराज थे और समाज में “बदनामी” के डर से परेशान थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी झूठी शान की भावना ने उन्हें यह जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस कर रही गहन जांच, अन्य की भूमिका भी संदिग्ध
साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, गिरफ्तारी के बाद अन्य परिजनों से भी होगी पूछताछफिलहाल पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और यमुना नदी से अस्थियों की पुष्टि करने के लिए कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि इस अपराध में और कौन-कौन परिजन या गांव के लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या को छुपाने की मंशा से शव को जल्दबाजी में जलाया गया और अस्थियां बहा दी गईं ताकि कोई साक्ष्य न मिल सके।













































































