बदायूं में योग टीम संस्था के सदस्यों ने लिया 20 टीबी मरीजों को गोद, वितरित की पोषण पोटली

WhatsApp Image 2025-06-18 at 6.19.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डाइट ऑडिटोरियम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को टी0बी0 के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गयां। जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी लाल एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टी0बी0 के मरीजों को गोद लिया गया। गोद लिए गए सभी टी0बी0 के मरीजों को पाँचवी पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टी0बी0 का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी। सदर विधायक ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टी0बी0 के मरीजों को गोद ल,ें जिससे उनके जीवन को बचाया जा सक,े यह बहुत ही पुण्य का कार्य हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की टी0बी0 के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे और साथ ही उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डी.बी.टी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जाएंगे इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टी0बी0 और ख़तरनाक हो सकती है। 01 जनवरी 2025 से 100 दिवसीय प्रधान मंत्री टी0बी0 मुक्त अभियान चलाया जा रहा था। शासन ने इसके अंतर्गत इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगे तक निरंतर जारी रखने का आदेश जारी किया है जिसमे आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर घर जाकर टी0बी0 के लक्षण वाले व्यक्तियों कि जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टी0बी0 होने की सम्भावना अधिक होती है उन सभी की टी0बी0 की जाँच एवं एक्स-रे कराना है जिस से कोई टी0बी0 का मरीज इलाज से छूट ना जाये।
कार्यक्रम में योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर एवं उनके सदस्य गण, ऋषिकेश पाल, योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, सूरज पाल सिंह यादव, सुदेश सक्सेना, उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights