पुलिस मुठभेड़ में दारोगा सहित एक बदमाश घायल , तीन बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-06-17 at 8.19.58 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, एक बदमाश घायल, अवैध असलाह और नकदी बरामद की। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार देर शाम हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे पकड़े गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अयान के पैर में गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक राहुल शर्मा भी हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, जाग्रति नगर निवासी महिला से तीन बाइक सवार बदमाशों ने बीते दिनों झपट्टा मारकर कान के कुंडल लूट लिए थे। इस पर सुभाषनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की। 16 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फरीदापुर की ओर मदर स्कूल के पास तीन संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक राहुल शर्मा की बांह को छूती हुई निकल गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अयान पुत्र बब्लू खां, निवासी जगतपुर गौटिया, घायल हो गया। पुलिस ने अन्य दो बदमाश इमरान पुत्र इकबाल हुसैन एवं अबरेज पुत्र आबिद अली, दोनों निवासी चनेटा थाना कैंट को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल उपनिरीक्षक व अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 9 जून को करगैना बाजार से एक महिला के कान से कुंडल छीना था। वहीं 13 जून को थाना किला क्षेत्र के रामपुर रोड पर एक महिला से पर्स और कुंडल लूटे थे। लूट के सामान को बेचकर रकम आपस में बांट ली गई और कुछ पैसे मौज-मस्ती में उड़ा दिए गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक विनय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक जनार्दन कांत, हे.का. ओमशरण, कांस्टेबल गौरव अत्री, पारस, तेजवीर मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights