मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौके पर हुई मौत

2d53a3589f5c8757484575af0e15c8c570e777ae14b3d6251ed2604b13c89155
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बदायूं बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव पिंडोल और नरैनी के मध्य बीती सोमवार की
रात किसी अज्ञात वाहन ने नगर से मजदूरी करके अपने गांव नगला जाटब को जा रहे एक
मजदूर को रौंदा दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने
रात में उसके शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी रखवा दिया था। आज सुबह उसके शव
का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। एसआई अनिल कुमार राणा ने जानकारी देते हुए
बताया कि थाना उघैती क्षेत्र के गांव नगला जाटब निवासी वीरेंद्र कुमार (45) पुत्र भोपाल
सिंह बिल्सी नगर में मजदूरी का काम करता था। बीती रात वह अपने गांव को किसी वाहन
से गया था। तभी बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित नरैनी चौराहे और पिंडौल के बीच से
उसके गांव को जाने वाले मार्ग के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह
गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने मृतक वीरेंद्र की रात में शिनाख्त
न होने पर उसके शव को अज्ञात मानते हुए आनन-फानन में जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी
रखवा दिया। आज उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर पीएम
कराया है। वहीं वीरेंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights