सद्भावना मंच की ओर से पारिवारिक कलह: कारण और निवारण विषय पर संगोष्ठी हुई

WhatsApp Image 2025-06-16 at 6.01.40 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।।सदभावना मंच की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन अल-फरिया हास्पिटल के प्रांगण में हुआ। जिसका शीर्षक पारिवारिक कलह: कारण और निवारण रखा गया । कार्यक्रम का शुभ आरम्भ में डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने सद्भावना मंच बदायूं व कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए परिवार में होने वाली खराबियों को बयान करते हुए कहा कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर जीवन यापन करने की जरूरत है। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित भूराज सिंह ने कहा पारिवारिक कलह का मुख्य कारण अहंकार है। इसके बाद सबीहा ने कहा जहां परस्पर प्यार मुहब्बत आदर सम्मान नहीं होता वहीं पारिवारिक कलह होती है एक दूसरे को महत्व देने की जरूरत है। इस्लामिया इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाध्यापक ख़िज़र अहमद ने बताया परिवार में संतुलन बनाने की जरूरत है। शीबा ख़ान ने बताया कि दूसरों की समस्या को समझने की जरूरत है। सोरम सक्सेना ने कहा परस्पर संवाद बढ़ाने जरूरत है । एडवोकेट सतेन्द्र पाल ने कहा पति-पत्नी को एक दूसरे का वफादार होना चाहिए। ज्ञान चन्द टंडन ने कहा भौतिक सुख साधनों की चाहत बिना मेहनत के सही नहीं है। अभिषेक आनंद ने कविता के माध्यम से अपनी बात रखी। मुन्ना लाल शाक्य , श्री सलीम असगर , डाक्टर संजीदा आलम अपने ने विचार व्यक्त किए। आखिर में मुहम्मद आकिल ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए समस्त वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें अपने परिवारों में सदभाव की जरूरत है अपने परिवारों में उच्च नैतिकता परवान चढ़ाने की जरूरत है, परस्पर त्याग एवं बलिदान का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है, इब्राहीम और इस्माईल के किरदार को उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आखिर में सद्भावना मंच द्वारा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उमैर नाजिम व अब्दुल्ला नाजिम को नेट जे.आर.एफ. उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया इस विचार गोष्ठी में सिराज अहमद, सलीमुद्दीन एडवोकेट, डाक्टर इम्तियाज अहमद, सरफराज अहमद रियाज़ अहमद, मुहम्मद शादाब आदि ने मुख्य भूमिका निभाई मास्टर फरहत हुसैन ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 95 लोगों ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights