छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

WhatsApp Image 2025-06-16 at 6.00.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ मंडोली में रविवार देर रात एक युवक की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय जीराज यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस की एक महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, जीराज यादव रात में छत पर सोने गया था, लेकिन सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर गिरने के स्पष्ट निशान नहीं थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका और गहराती है। मृतक की पत्नी रेखा यादव और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि जीराज का पड़ोस की एक महिला से काफी समय से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी महिला और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मृतक के दो छोटे बच्चे हैं 12 वर्ष की एक बेटी और 8 वर्ष का बेटा। परिवार का कहना है कि जीराज की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि एक साजिशन हत्या है। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। मृतक का अपने पड़ोस की महिला से विवाद चल रहा था और कुछ समय पहले महिला ने उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना जारी है। दरोगा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक छत से गिरा है, उसके पैर और शरीर में अंदरूनी चोटें हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights