अमेरिका और इजराइल इस्लाम के दुश्मन देश, अमेरिका की बदकिस्मती ट्रम्प बेवकूफ और नासमझ राष्ट्रपति मिला

WhatsApp Image 2025-06-16 at 5.57.04 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। इजराइल हमास के दरमियान डेढ़ साल से चल रही जंग , और अब इजराइल का ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई के मुद्दे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने अमेरिका और इजराइल की मुखालफत करते हुए, अरब देशों को भी चेताया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इजराइल द्वारा फिलीस्तीन के शहर गाजा में कत्लेआम पर पूरी दुनिया खामोश तमाशाई बनी है, जहां लाखों बच्चों और औरतों को इजराइल क़त्ल कर चुका है, ऐसा तो यहुदियों के साथ हीटलर ने भी नहीं किया था, अगर आज हीटलर जिंदा होता और वो इजराइल का जुल्म देखता तो वो भी शर्मिंदा हो जाता। अफसोस की बात तो ये है, मानवता की दुहाई देने वाले देश तमाशा देख रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र और अरबलीग और ओ आई सी जो इंटरनेशनल कानून की रखवाली करते हैं वो भी तमाशा देख रहे हैं। और अरब दुनिया भी अपनी बेबसी का इजहार कर रही है। मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों देश इस्लाम के दुश्मन है, इस्लाम का वजूद इन दोनों देशों की नजर में खटकटा रहा है। अमेरिका हमेशा जालीम इजराइल का समर्थन करता रहा है, अगर अमेरिका इजराइल को संरक्षण और असलाह सप्लाई करना बंद कर दें, तो इजराइल अरब देशों और फिलीस्तीन पर ज़ुल्म व अत्याचार करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। आज इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया है उसकी वजह सिर्फ अमेरिका है। अमेरिका दोगली पोलीसी पर अमल करता है, अमेरिका एक तरफ लोगों को खाने के पैकेट बाटता है, तो दूसरी तरफ बम बरसाता है। यही वजह है कि अरब देशों को छोड़कर बाकी दुनिया के तमाम देश अमेरिका से होशियार रहते हैं। मौलाना ने कहा कि अमेरिका देश की बदकिस्मती है कि उसको डोनल ट्रंप जैसा राष्ट्रपति मिला। ट्रंप के नकारात्मक फैसलों और ऊल जलूल बयानों से जाहिर होता है कि ये शख्स बेवाकूफ और नासमझ हैं, और ना जाने किस जल्दबाजी में है। खुद अमेरिका के अंदर ट्रम्प के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं, कई शहरों में आग जनी और तोड़फोड़ की इतनी बड़ी घटनाएं हुई हैं कि कर्फ्यू लगाना पड़ा। ट्रम्प के गलत फैसलों की वजह से देश के अंदर अफरातफरी का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights