ड्यूटी पर जा रहे कानूनगो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर घायल

WhatsApp Image 2025-06-16 at 5.56.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी ड्यूटी पर जा रहे कानूनगो यशोद सिंह राणा की सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नवादिया झादा चौराहे के पास हुआ, जहां उनकी कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। मूल रूप से मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय यशोद सिंह राणा पुत्र अमर सिंह राणा हाल ही में लेखपाल पद से प्रमोशन पाकर कानूनगो बने थे। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी रजनी देवी के साथ निजी कार से लखीमपुर खीरी ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।
नवादिया चौराहे के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यशोद सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल रजनी देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यशोद सिंह राणा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights