अलीगढ़ में व्यापारी महाघोष एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ

WhatsApp Image 2025-06-16 at 5.34.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र .के तत्वधान में अलीगढ़ में व्यापारी महाघोष एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारी स्वाभिमान की रक्षा एवं भ्रष्टाचार युक्त टैक्स प्रणाली के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया गया साथ ही नवनीत गुप्ता शोंटू को पुनः प्रदेश युवा अध्यक्ष सहित बदायूं के निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी हितों के लिए शपथ ग्रहण कराई गई जिलाध्यक्ष/युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने जानकारी देते हुए कहा अलीगढ़ ज्यूपिटर लॉज में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारी महाघोष एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ समारोह में जनपद बदायूं से दर्जनों प्रतिनिधियों ने सहभागिता प्रदान कर निर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ,प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता प्रदेश मंत्री विनय गर्ग,पवन जैन अवधेश वर्मा भूपेंद्र गुप्ता सहित पचास जिलों से पहुंचे सैकड़ों प्रदेश पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की शपथ ली समारोह का शुभारंभ अलीगढ़ विधायक मुक्ता संजीव राजा ने किया मुख्य अतिथि अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल रहे प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें जाति, धर्म, राजनीतिक आस्थाओं से ऊपर उठ कर व्यापारीयों के हित के लिए संघर्ष के लिए एकजुट होना अतिआवश्यक है ऑनलाइन शॉपिंग बंद व फूड विभाग की विसंगतियों को दूर करने के लिए आंदोलन की भूमिका बनायेंगे प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि इस नवीन कार्यकाल में जिस और जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मूलमंत्र की तर्ज पर युवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए प्रदेश का भ्रमण कर उन्हें संगठन की नीतियों से अवगत कराकर ऊर्जा देने का कार्य कर व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहने की प्रेरणा दी जाएगी प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आर पार की लड़ाई का समय आ गया है भ्रष्ट विभागों के खिलाफ व्यापार मंडल ठोस रणनीति बनाकर व्यापारी हितों के रक्षा करने का कार्य करेगा प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने कहा कि एकजुटता से ही हम व्यापारियों की हितों की रक्षा कर पाएंगे इसके लिए अंतिम पायदान के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि बिजली विभाग ,फूड विभाग, जीएसटी विभाग , एवं अन्य विभागों के लिए कोर कामृतिबक गठन कर समस्याओं के निदान का कार्य संगठन करेगा समारोह में बदायूं के निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया तथा बदायूं इकाई की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया समारोह में बदायूं, अलापुर,बिसौली,सहसवान ,उझानी, बिल्सी, नाधा, नूरपुर पुनोनी सहित कई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने समारोह में सहभागिता की समारोह में बदायूं से नरेश शंखधार, कृष्णावतार शर्मा, प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभिनव कुमार, नरेंद्र दिवाकर, राजेश गुप्ता, कुलदीप वैश्य, सौरभ गुप्ता, पन्ना लाल गुप्ता, विनय कुमार, प्रदीप गुप्ता, दीपक सक्सेना,अमित कुमार, प्रमोद बसल, आदि लोगो ने सहभागिता की

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights