गाजियाबाद पुलिस टीम ने 01 करोड़ की स्मैक के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया

WhatsApp Image 2025-06-16 at 5.10.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा अवैध स्मैक की बिक्री करने वाला 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से अवैध 685 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये), 01 इलैक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 10,200/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी है।अभिषेक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त, इन्दिरापुरम ने बताया कि थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध स्मैक की बिक्री करने वाला 01 शातिर अभियुक्त सचिन निवासी सुंदर नगरी, नन्द नगरी दिल्ली को थाना इन्दिरापुरम क्षेत्रान्तर्गत वसुन्धरा सेक्टर- 01 टी-प्वॉइंट के पास से गिरफ्तार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसके कब्जे से अवैध 685 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये), 01 इलैक्ट्रॉनिक वेट मशीन व घटना में प्रयुक्त 01 कार व 10,200/- रुपये नगद बरामद हुये । थानाध्यक्ष रवेंद्र गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सचिन से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त से बरामद अवैध 685 ग्राम स्मैक को दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदकर लाता है और इलैक्ट्रॉनिक वेट मशीन के द्वारा स्मैक की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर अधिक मूल्य में नशे करने वाले व्यक्तियों को बेच देता है। इस प्रकार अभियुक्त अधिक मुनाफा अर्जित करता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है अभियुक्त सचिन के विरुद्ध थाना नन्द नगरी दिल्ली में आयुद्ध अधिनियम का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights