मैंथा फैक्ट्री में तेल बेचने आये दो किसानों को शक में बंधक बनाकर पीटा

589a4a63-42d1-4ace-9526-c6d438738088
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर स्थित मैंथा ऑयल फैक्ट्री में मैंथा तेल बेचने आये दो किसानों को शक के आधार पर फैक्ट्री कर्मचारियों ने बंधक बनाकर लात-घूंसो व बैल्टो से निर्ममतापूर्वक पिटाई की।जब किसानों के परिजनों को जानकारी हुई तो काफी ग्रामीण मैंथा ऑयल फैक्ट्री पर पहुंच गये और पीआरवी पुलिस को घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पीआरवी ने किसानो को वंधनमुक्त कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के कछला रोेड पर ग्राम देवरमई के समीप स्थित मैंथा ऑयल कंपनी में मैंथा तेल बेचने आए कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के प्रधान अनार सिंह का भतीजा सुनील कुमार पुत्र उदयपाल सिंह व कासगंज जनपद के गांव बहेडिया निवासी पेशकार पुत्र कमल सिह दोपहर मैंथा ऑयल फैक्ट्री में अपना मैंथा तेल बेचने आए थे, तेल गलत बताते हुए फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों ने दोनो किसानों को बंधक बना लिया और उनकी बेल्टों व लात घूसों से जमकर पिटाई की।किसानो को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अनार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पीआरवी 1287 को दी।मौके पर पहुंची पीआरवी को भी फैक्ट्री का गेट लगभग एक घंटा के बाद खोला गया।फैक्ट्री के अंदर पहुंची पीआरवी ने मामले की जांच कर दोनो किसानों को फैक्ट्री से मय तेल के छुड़ाया।किसानों व नगर के सम्मानित नागरिकों द्वारा दोनों लोगों का फैसला करा दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights