अनुसूचित बस्ती में मंडल स्तरीय चौपाल का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-06-15 at 5.49.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेश बंटी की उपस्थिति में मंडल स्तरीय चौपाल का आयोजन साले नगर अनुसूचित बस्ती में किया गया । इस चौपाल के माध्यम से मोदी सरकार के 11 वर्षों में की गई उपलब्धियां की जानकारी उपस्थित सभी कार्यकर्ता को विस्तार से बताई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने उपस्थित रहकर चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक और नेतृत्व में भारत में हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है हमारे जवानों की वीरता से सीमाएं सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक भर्ती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23.622 करोड़ तक पहुंच गयी है साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल भी कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दिया है ऑपरेशन सिंदूर में पीओ के और पाकिस्तान धरती पर नौ आतंकवादी कैंप और 11 एयर बेस सेव किए गए हैं। अमरीश कठेरिया ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है पिछले चुनाव में जो संविधान में छेड़छाड़ की बात कह कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जनता ने उसका मुंह थोड़ा जवाब दिया है आज देश विकसित भारत की ओर बढ़ चुका है और एक दिन भारत विश्व गुरु भी बनेगा। इस सभा में क्षेत्रीय पार्षद रणजीत वाल्मीकि शक्ति केंद्र संयोजक श्यामसुंदर कठेरिया महेंद्र वाल्मीकि आशीष वाल्मीकि अरुण सागर रोहित सागर मोहित दिवाकर विजय वाल्मीकि सुरेश विशाल मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights