बरेली। भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एकता फाउंडेशन बरेली ने रविवार को आनंद विहार कॉलोनी गेट, रामपुर रोड पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सेवा कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडे शरबत का आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में मोहम्मद दारा एडवोकेट, डॉक्टर सरताज हुसैन नूरी, पार्षद रंजीत कुमार, मोहम्मद फारूक, मीसम जैदी, जुहैब हुसैन मन्नू, मोनू खान, मोहम्मद इमरान, विजय कुमार वाल्मीकि, देवेश आर्या, राशिद हुसैन और अली समेत कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। एकता फाउंडेशन बरेली समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।