कंगना रनौत को संजय कपूर के असामयिक निधन पर नहीं हो रहा यकीन

Screenshot 2025-06-13 184859
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों एक के बाद एक दुखद खबरों से जूझ रही है। अभिनेत्री कंगना रनौत को अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो चुका है। सोशल मीडिया पर कंगना ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दरअसल, बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन इस हृदयाघात की वजह बेहद चौंकाने वाली थी — खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसने डंक मार दिया। इस कारण उनकी सांस नली बंद हो गई, जिससे वह सांस नहीं ले पाए और मौके पर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

कंगना ने इस पूरी घटना को बेहद विचित्र बताते हुए लिखा,

यह एक और विश्वास ना करने वाली घटना है। संजय कपूर पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी!) और उसने डंक मार दिया, जिससे उनकी सांस की नली बंद हो गई। उन्होंने खेल रुकवाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया। यह बहुत दुखद खबर है।”

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि,

मैं 2025 में हो रही इन अजीब घटनाओं को समझने की कोशिश कर रही हूं। पहले अहमदाबाद विमान हादसा, अब संजय कपूर की इस तरह की मौत। सभी सुरक्षित रहें और ईश्वर से प्रार्थना करते रहें।” कंगना इससे पहले भी गुजरात में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख जता चुकी हैं, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने उस हादसे के बाद भी एक संवेदनशील पोस्ट साझा कर सबके लिए प्रार्थना की थी।

इस बीच, करिश्मा कपूर के घर में शोक की लहर है। वर्ष 2016 में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया था, लेकिन बच्चों के कारण दोनों का संपर्क बना हुआ था। जैसे ही संजय कपूर के निधन की खबर आई, करीना कपूर और सैफ अली खान रात को ही करिश्मा के घर पहुंचे और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में ढांढस बंधाया। संजय कपूर का जाना फिल्मी और बिजनेस जगत के लिए एक गहरा नुकसान है। उनका जीवन भले ही ग्लैमर से दूर रहा, लेकिन करिश्मा कपूर से जुड़े होने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते थे। उनके असमय निधन ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जीवन कितना अनिश्चित और क्षणभंगुर है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights