मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Gujarat

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच में मिलेगी अहम जानकारी

June 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए भीषण विमान हादसे की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को उसका ब्लैक बॉक्स (DFDR) बरामद कर लिया गया है। विमानन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह ब्लैक बॉक्स एक इमारत की छत पर मिला। इसे विशेष तकनीकी टीमों और उपकरणों की मदद से खोजा गया, जिसमें दमकल विभाग, फॉरेंसिक और विमानन विशेषज्ञ शामिल थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसे की गंभीरता को देखते हुए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंत्रालय ने बताया कि ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण इस भयावह हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। फिलहाल इसकी डाटा रिकवरी और विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दमकल विभाग के उप प्रमुख ध्रुमित गांधी के अनुसार, उनकी टीम को मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनास्थल पर मेटल कटर जैसे विशेष उपकरणों के साथ भेजा गया था। यहीं पर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद छत से ब्लैक बॉक्स को खोज निकाला। वहीं पुलिस ने भी बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त किया है, जिससे हादसे से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा सकेगी।

गौरतलब है कि यह विमान गुरुवार दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुआ था। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अचानक इसकी दिशा बदली और वह मेघाणीनगर क्षेत्र में एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक विमान को अचानक नीचे गिरते हुए देखा गया और फिर वह आग के गोले में तब्दील हो गया। इसके बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार आसमान में उठता देखा गया।

इस विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और विमानन मंत्रालय की संयुक्त टीमें लगातार जुटी हुई हैं। राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारी भी जांच एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।

अब जबकि ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भयावह दुर्घटना के पीछे की तकनीकी या मानवीय चूक के कारणों का जल्द ही खुलासा हो सकेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights