सिनेमाघरों के बाद यूट्यूब पर भी धमाल मचा रही ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’

Screenshot 2025-06-13 185717
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर छा गई है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ अब यूट्यूब पर भी गर्दा काट रही है। पहले सिनेमाघरों में धमाकेदार सफलता के बाद अब यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को यूपी, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। वहीं 8 जून 2025 (रविवार) को इसे ‘निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड’ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया और एक ही दिन में 14 लाख से अधिक व्यूज के साथ यह टॉप ट्रेंड में आ गई है।

आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल

फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को एक बार फिर बेहद सराहा जा रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को एक बार फिर भावुक, रोमांटिक और मनोरंजक सफर पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन सितारों ने निभाई दमदार भूमिका

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में लीड जोड़ी के अलावा सारा लॉकेट, ब्रिजेंद्र सिंह, पारुल प्रिया, अमित शुक्ला, अयाज खान और खुद अभिषेक कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा हो रही है।

2014 से बनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। तब से अब तक इसके चार पार्ट आ चुके हैं और हर बार दर्शकों को एक नई कहानी और नया फ्लेवर देखने को मिला है। यह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसने हर बार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ का बजट करीब डेढ़ करोड़ रुपये था और इसने सिनेमाघरों में लगभग 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी सफलता को देखकर दर्शक ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 5’ की डिमांड जोरशोर से कर रहे हैं।

डिजिटल क्रांति में भोजपुरी सिनेमा की बड़ी छलांग

इस फिल्म की यूट्यूब पर जबर्दस्त सफलता इस बात का संकेत है कि अब भोजपुरी सिनेमा डिजिटल क्रांति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी भोजपुरी कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं।

कुल मिलाकर ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी स्क्रिप्ट, दमदार कलाकार और साफ-सुथरी मनोरंजक प्रस्तुति भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। अब फैंस को बेसब्री से इसके पांचवें भाग का इंतजार है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights