मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Gujarat

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: अब तक की पुष्टि पर आधारित पूरी रिपोर्ट 242 में से 204 की मौत की पुष्टि, राहत कार्य जारी, जाँच तेज

June 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में आज सुबह एक भयानक विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) मेघानीनगर इलाके में टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान अहमदाबाद से लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हुआ था। हादसे के समय विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद लगी आग, शहर में गिरी फ्लाइट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेकऑफ के बाद ही विमान के पिछले हिस्से से धुआँ निकलता दिखा और इंजन में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। इसके कुछ ही सेकंड बाद विमान ने संतुलन खो दिया और मेघानीनगर के रिहायशी क्षेत्र में आकर एक बहुमंज़िला इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। आसपास की कई गाड़ियाँ और घर इसकी चपेट में आ गए।

मौतें और घायल: अब तक 204 मौतों की पुष्टि

गुजरात सरकार के गृह विभाग और एनडीआरएफ की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में 204 शवों की बरामदगी की पुष्टि की गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में ज़िंदा निकाले गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। खोज और राहत कार्य जारी हैं।

राहत और बचाव: सेना, NDRF, पुलिस और दमकल की टीमें जुटीं

हादसे के तुरंत बाद NDRF, अहमदाबाद पुलिस, दमकल विभाग, CISF, और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें राहत कार्य में जुट गईं। घटनास्थल को चारों ओर से सील कर दिया गया है। कई घायलों को सिविल हॉस्पिटल और SVP हॉस्पिटल भेजा गया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय भी लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

जांच: DGCA, एयर इंडिया और बोइंग ने शुरू की जांच

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित की है। साथ ही, एयर इंडिया और विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भी तकनीकी और सुरक्षा कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। फाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया गया है, जिसकी डिकोडिंग जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights