रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 103 रेल कर्मी सम्मानित

WhatsApp Image 2025-06-12 at 6.41.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । रेलवे ऑफिसर्स क्लब निकट रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में ’69 वाँ रेल सप्ताह’ रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अजय सोयल ने फ्लॉवर पॉट देकर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी परितोष गौतम का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी ने उपस्थित शाखा अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पर कुमारी रितिका विश्वास ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा मंडल सांस्कृतिक टीम ने अनेक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल में रेल सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले 103 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, राज कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी परितोष गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इंद्रजीत कौर तथा सभी शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अनेक संख्या में मंडल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, राज कुमार सिंह एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) परितोष गौतम ने आज 12 जून को वर्ष 2023 एवं 2024 के लिए सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights