बदायूं में जनप्रतिनिधियों औऱ डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2025-06-12 at 6.05.45 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रदेश में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आदि के 10वीं व 12वीं के परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया। वही जनपद बदायूँ के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 20 मेधावियों को सदर विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा व जिलाधिकारी ने प्रत्येक मेद्यावी को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपए के सांकेतिक चेक, धनराशि का स्वीकृति पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास का आधार है। वही संभल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों कदम उठाए गए हैं, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिला है और उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध हुआ है। वही बदायूं के कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने उपस्थित मेधावियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वह सदा सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन के प्रति अपनाएं, जीवन में कितनी भी कठिनाई आएं लेकिन हमेशा सकारात्मक सोच के साथ ही आगे बढ़े। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक रुके नहीं। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि वह जीवन में कठिन परिश्रम, ईमानदारी व निष्ठा से प्रयास करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर हो तथा लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है और लक्ष्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास व अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में 12वीं के 10 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इन मेधावियों में श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं की प्रियांशी राधे, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी के अहमद रजा सिद्दीक़ी, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कनिष्क, सत्यदेव विद्यापीठ इण्टर कॅालेज जवाहर नगला के अंकित शर्मा, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की ज्योति शाक्य, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की खुशी वर्मा, श्री रामचन्द्र मैमोरियल इण्टर कॉलेज सैजनी की वैष्णवी मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज भटपुरा के अभिषेक शर्मा, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं की अम्बिका यादव व नेशनल इण्टर कॉलेज के आर्यन शर्मा हैं। कार्यक्रम में 10वीं के 10 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इन मेधावियों में द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के नमन पाठक, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज की स्वाति राजपूत, एस0के0एस0के0 अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सिद्वान्त दूबे, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की नैना श्रीवास्तव, सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया की राबिया, मुन्ना लाल इण्टर कॉलेज वजीरगंज की हिमानी सिंह, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज दातागंज की अंशिका सक्सेना, अयौध्या प्रसाद एस0बी0एन0एच0एस0एस0 उझानी के अमन अग्रवाल, माधवराम इण्टर कॉलेज उघैती की देव सेना व श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के आयुष पाल हैं। प्रत्येक मेद्यावी को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपए के सांकेतिक चेक ( बैंक खाते में धनराशि डीबीटी के माध्यम अंतरित की जा चुकी है) व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में पदक विजेता खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार सम्मान योजना अंतर्गत सम्मानित किया गया, जिसमें तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाले जनपद के विगनेश वशिष्ठ तथा 1500 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले जनपद के अर्जुन मौर्या को प्रशस्ति पत्र, 30 हजार रुपए का सांकेतिक चेक देकर (विजेता के बैंक खाते में धनराशि डीबीटी के माध्यम अंतरित की जा चुकी है) व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व मेद्यावी छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights