बदायूं में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने गर्भवती पत्नी को घर से निकाला,दूसरी शादी की

Screenshot 2025-06-11 200628
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं के कस्बा तथा थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर निवासी राजेश्वर यादव ने थाना कोतवाली उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुमंगला की शादी लगभग 15 माह पूर्व थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम विचोला टप्पा जामनी निवासी भानु प्रताप सिंह यादव के साथ 24 मार्च वर्ष 2024 को वैदिक रीति रिवाज से की थी शादी से पूर्व उसने अपने पुत्र पवन वीर सिंह के खाते से 14 लख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से भानु प्रताप सिंह के खाते में ट्रांसफर किए थे तथा 22 लख रुपए के लगभग उसने लग्न एवं शगुन आदि कार्यक्रम में पैसा खर्च किया था शादी वाले दिन भी उसने लाखों रुपए खर्च किए इतना रुपए खर्च करने के बावजूद भी शादी के बाद से मेरा दामाद भानु प्रताप सिंह, समधी जमुना सिंह,
समधिन बनसा देवी नंद रेखा उर्फ रिंकी पत्नी मनीष यादव ग्राम पूर्वी थाना वजीरगंज, ममता पत्नी अनिल निवासी ग्राम दरियापुर थाना मुजरिया (जो प्रसव उप केंद्र कोल्हाई पर ए एन एम के पद पर तैनात है )जेठ रवि पुत्र जमुना सिंह मेरी पुत्री सुमंगला को शादी के दिन से ही ऑलटो कार के लिए दवाब बनाने लगे उसके मना करने पर मारपीट एवं उत्पीड़न करने लगे पत्र में राजेश्वर सिंह ने बताया कि मेरा दामाद मेरी पुत्री सुमंगला को गर्भवती की स्थिति में मारपीट कर उसे कल्याण सिंह चौक उझानी छोड़कर भाग गया मेरी पुत्री ने मुझे मामले की जानकारी दी तो मैं उसे लेकर घर वापस आया जहां कुछ दिन के उपरांत परिजनों द्वारा समझौता करने के बाद उपरोक्त दामाद भानु प्रताप सिंह मेरी पुत्री सुमंगला की विदाई करा ले गया।
जैसे ही मेरी पुत्री अपनी ससुराल पहुंची उपरोक्त लोग फिर उसका उत्पीड़न करने लगे तथा मारपीट कर कहने लगे कि अगर तुम अपने पिता से ऑलटो कार लाकर नहीं देती हो तो हम अपने पुत्र भानु प्रताप सिंह की दूसरी का शादी कर लेंगे और तुम्हें घर से धक्के देकर बाहर कर देंगे मैं जब पुना इनकार किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरी पुत्री सुमंगला को घर से धक्के देकर बाहर कर दिया मैं अपनी पुत्री को घर ले आया जहां उसने 5 जनवरी वर्ष 2025 को एक पुत्र को जन्म दिया 5 जनवरी के बाद मेरी पत्नी मेरे घर पर रह रही है तथा मेरे दामाद भानु प्रताप सिंह के परिजन पुनः समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं।
पीड़ित राजेश्वर सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि उसका दामाद भानु प्रताप सिंह स्वास्थ्य विभाग में ग्राम कोल्हाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित हेल्थ वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर तैनात है तथा उसने इस दौरान शिवानी निवासी थरिया थाना कलान जनपद शाहजहांपुर के साथ शादी कर ली है तथा वह उसके साथ रह रहा है। पीड़ित राजेश्वर सिंह के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने ग्राम कोल्हाई हेल्थ वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह दामाद सहित 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल सुमंगला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उज्जैन भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights