बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गाँव गुधनी में दो दिवसीय बौद्ध कथा में मुख्य अतिथि रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने सबसे पहले भगवान बुद्ध और डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ममता शाक्य ने कहा कि बुद्ध का मार्ग दर्शन हम सभी को मानवता की ओर ले जाता है। साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से परिचित कराता है। बाबा साहब भी धम्म से प्रेरित होकर अपने जीवन में उनके विचारों को धारण कर मानव कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए। इस मौके पर प्रधान सूर्यप्रताप सिंह, राहुल, जानकी प्रसाद, महेंद्र सिंह, चूरामल, हेमसिंह, ओमपाल, रामकुमार, सत्यवीर, पूरनलाल शाक्य आदि मौजूद रहे।