बिल्सी। कांग्रेस की एक बैठक आज सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी के ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य, नरेश पाल जाटब एवं नगर से प्रवीण सिंह ठाकुर ने काँग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी की नीतियों से प्रेरित होकर काँग्रेस की सदस्यता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्रहण की। उन्होने कहा कि 2022 में प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा और प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार बिल्सी विधानसभा से भी काँग्रेस की जीत होगी। जिसके लिए पार्टी गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता पंहुचाएगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, जिला महासचिव फईम अहमद, जिला सचिव योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत गुर्जर, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल उपाध्याय समेत तमाम कांग्रेसी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।