बदायूं में 15 जून से योग सप्ताह औऱ 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा

WhatsApp Image 2025-06-11 at 4.17.45 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह तथा 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अवनीश राय ने योग दिवस के आयोजन के संबंध में आहूत बैठक में दी। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आमजन को योग की महत्वता से अवगत कराते हुए योग सप्ताह व 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों पर भी संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत योग सप्ताह व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना सुनिश्चित करें तथा इसके लिए योग गुरुओं व समाज के प्रबुद्ध जनों से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कार्य को संपादित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री के प्रयत्नों से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। उन्होंने बताया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें योग की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक आमजन को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद के पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी व योग गुरु मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights