किला चावल मंडी में 6 बंदरों की मौत 2 की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2025-06-10 at 8.13.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। किला थाना क्षेत्र की चावल मंडी में सोमवार को 6 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत बंदरों में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी बंदरों के शरीर नीले पड़े थे और मुंह से खून निकल रहा था। इससे जहर दिए जाने की आशंका है। किला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया, 6 बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट भेजा गया है। दो घायल बंदरो को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के संगठन ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि बंदरों को जानबूझकर जहर दिया गया है। वे जल्द ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बंदर अक्सर घूमते रहते हैं। लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। सीओ सेकेंड अजय कुमार ने बताया कि किला मंडी में पहले दो बंदरो की मौत हुई थी। जिसके बाद व्यापारियों ने उन्हें दफना दिया बाद में चार बंदरो की और मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद चार बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ मे एक घायल बंदर को भी आईवीआरआई में इलाज के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ठ हो पाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights