बरेली। सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी ने सोमवार को मोहल्ला मुंशीनगर की टूटी सड़कों को लेकर नगर निगम पर धरना प्रदर्शन किया उसके उपरांत महापौर डॉ उमेश गौतम को ज्ञापन प्रेषित किया जन समस्या को सुनकर डॉ उमेश गौतम ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को बुलाकर मौके पर भेजा और मुंशी नगर की टूटी सड़कों की नापतोल करवाई धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौधरी जगपाल सिंह यादव प्रदेश संगठन महासचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बरेली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता अग्रवाल महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशी खान युवा जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राव बरेली मंडल अध्यक्ष विनय ओबेरॉय जिला उपाध्यक्ष सूरज कुमार ग्वाल महानगर अध्यक्ष विकास प्रजापति जिला महासचिव विवेक मिश्रा जिला सचिव विश्वनाथ यादव जिला प्रभारी अनुज कुमार गंगवार एवं सैकड़ो की तादाद में महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही।