कांग्रेस की स्थापना दिवस पर चल रही पदयात्रा से पूर्व पुलिस ने रोका

IMG-20201230-WA0012
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं: बुधवार को राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस के अवसर पर चल रही तीन दिवसीय कांग्रेस संदेश पदयात्रा आज बिल्सी विधानसभा के बाद दातागंज में सभा के उपरान्त शुरू हुई पदयात्रा से पूर्व ही सभास्थल को उपजिलाधिकारी, दातागंज सीओ के नेतृत्व में छावनी में तब्दील कर दिया गया स्थापना दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मैनेजर और चक समाज के नेता वरिष्ठ समाज सेवी राज किशोर चक ने अपने साथियों के साथ जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सुरेश सिंह राठौर जिलाउपाध्यक्ष आतिफ खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने फूल माला पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया श्री सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मान पत्र देकर एवम शॉल पहना कर सम्मानित किया गया एवम पूर्व चेयरमैन दातागंज शफीक फरीदी के पुत्र एवम नवनियुक्त प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मोहम्मद यशब का स्वागत किया गया पदयात्रा में शामिल लोगों ने किसान हित में नारेबाजी करते हुए दातागंज तिराहा पर कांग्रेसजनों का जुलूस देख पुलिस कर्मियों ने रोकना शुरु कर दिया। इसे लेकर पुलिस व कांग्रेसजनों की नाराजगी काफी बढ़ गई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिलाउपाध्यक्ष आतिफ खान के नेतृत्व में आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी इसे लेकर प्रशासन पहले से ही चौकन्ना हो गया था। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज हर स्तर से उठाएंगे। किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कृषकों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि यहां किसानों के हक में आवाज उठाने वालों को इनाम में FIR मिलती है प्रदेश भर में कांग्रेसियों पर शांतिपूर्ण पदयात्रा करने पर एफआईआर लिखी जा रही है एवम पदयात्रा करने से पूर्व रोका जाता है एक ओर जहां बीजेपी नेता हजारों की भीड़ में चुनावी रैलियां कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ के शासन में शांतिपूर्ण पदयात्रा करना भी अपराध हो गया है. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गायें तड़प – तड़प कर मर रही हैं। सरकार इसकी जिम्मेदार है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि किसानों के लिए काले कानून को भाजपा सरकार बिना चर्चा लागू कर देंगे हम देखते रहें, यह नहीं चलेगा। न तो गायों को भोजन देने के लिए सरकार पास धन है और न ही व्यवस्था बनाने के लिए धन है। किसान कर्ज में डूबा है, उनकी फसल बर्बाद हो गई है। बिल्सी विधानसभा में नगर उझानी अध्यक्ष अरुण परासर, जिलासचिव अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि गायों के मरने से गोशालों में बड़े-बड़े इंतजाम किए जाने के दावों को पोल खुल गई है। इस अवसर पर विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान सूरी, जिलासचिव अशोक यादव, राम सिंह कश्यप, छोटे लाल भुर्जी, अज़हर हुसैन, अशोक, ओम, इंद्रपुरी, बबलू, कुंवरसेन, रमेश पाल, किसनपाल, अख्तर, रियशत, गोपाल, बबलू आदि कांग्रेजसन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights