कन्ट्रोल रूम में आने वाली गन्ना सम्बंधी शिकायतों को तत्काल करें निस्तारित: डीएम

IMG_1384
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की अध्यक्षता में विभिन्न अधिकारियों के भ्रमण/निरीक्षण के समय किसानों द्वारा उनके सम्मुख रखी गयी समस्याओं की समीक्षा हेतु जनपद से सम्बन्धित चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धक व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने गन्ना क्रय केन्द्रों पर नियमित निरीक्षण न करने पर वाटमाप विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। चीनी मिल्स भी सुनिश्चित करें कि अपने गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कराते रहें, अलाव, सैनिटाइज़र, पेयजल आदि की व्यवस्था रहे, ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाएं। गन्ना क्रय केन्द्रों पर 24 घंटे से अधिक गन्ने की ट्राली लेकर किसानो को न खड़ा होना पड़े। किसान भी समय से गन्ना लेकर आएं और अनावश्यक गन्ना लेकर न खड़े हों। जनपद के बाहर से गन्ना न आने दिया जाए, बिचैलियों पर तत्काल एफआईआर की कार्यवाही की जाए। इसकी जांच एसडीएम, सीओ और तहसीलदार करते रहें।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम ने निर्देश दिए कि सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूॅ गन्ना क्रयकेन्द्रों पर गन्ना खरीद हेतु चीनी मिलों द्वारा जारी इन्डेण्ट की दैनिक एवं मासिक समीक्षा कर चीनी मिलों द्वारा की गयी गन्ना खरीद की अद्यतन स्थिति एवं  इन्डेण्ट के अनुरूप गन्ना खरीद  का मासिक  रोस्टर चीनी मिलों से प्राप्त कर समिति में अनुरक्षित करें। वाट एवं माप निरीक्षकों द्वारा गन्ना क्रयकेन्द्रों का दैनिक रूप से निरीक्षण किया जाये तथा निरीक्षण में पायी कमियों के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करें। प्रधान  प्रबन्धक, दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर, चीनी मिल परिसर में चीनी के भण्डारण हेतु गोदाम बनाये जाने  हेतु  सक्षम स्तर को प्रस्ताव  भिजवायंे। गन्ना विचैलियों द्वारा की जाने वाली अवैध गन्ना खरीद को रोका जाये आवश्यकता होने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाये। सभी उप जिलाधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले गन्ना क्रयकेन्द्रों का नियमित भ्रमण कर निरीक्षण करें। कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप/पटटी /उच्च गुणवत्ता की हेड लाइट लगवाई जाये तथा उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार इसकी जाॅच करते रहें। चीनी मिल बिसौली पर 4393.49 ला.रू., बदायूूॅ पर 300.06 ला.रू. तथा न्यौली चीनी मिल पर 789.88 ला.रू. गत वर्ष  का भुगतान हेतु  अवशेष है। सम्बन्धित  चीनी मिलें अधिकतम चीनी बिक्री कर शीघ्रता से अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान करते हुए वर्तमान पेराई सत्र का भी नियमानुसार भगतान सुनिश्चित करें। सचिव गन्ना समिति बदायूूॅ किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समिति कार्यालय में तत्काल कन्ट्रोल रूम स्थापित करें, जिसका नम्बर 05832-297376 रहेगा। उन्होंने कंट्रोल रूम को प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोलने व दूरभाष पर  आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में पंजीकृत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में राम किशन, जिला गन्ना अधिकारी, प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव गन्ना समिति, समरपाल सिंह, प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, आर.के रस्तौगी प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल, मेवालाल, ए.ओ. व राम सनेही, सी.सी.ओ. चीनी मिल, एस.पी. सिंह महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी न्यौली (कासगंज),  प्रवीण सिंह महाप्रबन्धक(गन्ना) चीनी मिल बिलारी (मुरादाबाद), के.पी. सिंह, महाप्रबन्धक(गन्ना) चीनी मिल करीमगंज (रामपुर), तेजेन्द्र सिंह, उप गन्ना प्रबन्धक  चीनी मिल रजपुरा (सम्भल) उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights