बरेली। पंजाबी महासभा ने अपने सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज लगभग एक लाख लोगों को शरबत वितरण का कार्यक्रम शाहिद पंकज अरोड़ा स्मारक डी डी पुरम चौराहे पर एक बहुत बड़ी छबील लगाकर किया ।यह छबील युवा इकाई महिला युवा इकाई मुख्य पुरुष व महिला इकाई द्वारा मिलकर लगाई गई ऐसा माना गया है की निर्जला एकादशी पर यदि शरबत वा जल का दान किया जाता है तब आपके पित्र आपसे प्रसन्न रहते हैं और यदि किसी पर पित्र दोष है तो वह इस दान से दूर हो जाता है। पंजाबी महासभा शव वाहन लंगर गाड़ी विधवा पेंशन राशन वितरण व गरीब कन्याओं की शादी आदि कार्यक्रमों द्वारा विगत कई वर्षों से समाज सेवा करती आ रही है आज की छबील में लगभग एक लाख लोगों के लिए काले चने व शर्बत का वितरण किया गया कार्यक्रम में सभी इकाइयों के अध्यक्ष संजय आनंद मनीषा आहूजा नेहा साहनी वा प्रिंस सोडी व सभी इकाइयों के महामंत्री देवराज चंडोक बलविंदर कौर सोनिया सेठी नीतू सेठी व रोहित सभरवाल , अमित अरोड़ा ने अपने हाथ से शरबत व काले चने का वितरण किया समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस को सफल बनाया पंजाबी महासभा के मिंटू सूरी, विवेक अरोरा, शिव मक्कड़, अमित अरोड़ा मीडिया प्रभारी नीतू सेठी ,आरती पुरी, भावना, जूही, रश्मि ,सुमन अरोड़ा अलिंदा श्वेता पाहवा रश्मि सरपाल किरण सहगल सोनिया भट्ट रूमा गंभीर रश्मि अरोड़ा श्वेता अरोड़ा डिंपल भसीन मोनिका लूथरा संगीता आनंद ऋतु खुराना आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।अध्यक्ष संजय आनंद ने सभी इकाइयों को सफल कार्यकृम की बधाई दी।