बरेली। आँचल कंप्यूटर सेंटर में इण्डियन यूथ फोरम के तावाधान मैं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नवभारत समाज कल्याण के अध्यक्ष एच आर सनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की भौतिक आवश्यकताओं के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है इसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है ।महा सचिव मोमिना परवीन ने वृक्षा रोपण के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा हर व्यक्ति को अपने आस पास ख़ाली ज़मीन पर पौधे लगाये इससे वातावर्ण में ऑक्सीजन की वृद्धि होगी ।अरशद ख़ान ने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वो प्रदूषण को कम करने में समाज कि मदद करे ख़ास तौर पर वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण मनुष्य को बहुत नुक़सान पहुँचा रहे हैं ।नीतू मौर्या ने शुद्ध पेय जल और वर्षा जल संरक्षण तालाबो के विकास और वन्य जीव संरक्षण पर प्रकाश डाला । इण्डियन यूथ फोरम के युयाओं ने गांधी उद्यान बरेली में फलदार और छाया दार पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया इसमें अंशिका देव कृष्णा नैतिक हार्दिक आदित्या अभिषेक राही मल आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।