जिला पंचायत चुनाव में कोई गड़बड़ी हुई तो सपा सड़कों पर उतरेगीःधर्मेंद्र यादव

WhatsApp Image 2021-06-26 at 3.53.44 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें बसपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और उनकी पत्नी सुनीता शाक्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा ने सुनीता शाक्य को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया।
मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लूट, हत्या, अराजकता अपनी चरम सीमा पर है। मौजूदा हालात में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें भाजपा के नेता शासन प्रशासन के सहयोग से समाजवादी पार्टी समर्थित सदस्यों व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर अनैतिक दवाब बनाकर उन्हें प्रताडित करने का कुकृत्य कर रही है। पूरे प्रदेश में बहुत अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी समर्थित सदस्य जिला पंचायत विजयी हुये है और आने वाले समय में सबसे अधिक संख्या में अध्यक्ष जिला पंचायत जीतेगें। इसके अन्तर्गत आज सिनोद कुमार शाक्य पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी आवलां लोकसभा क्षेत्र व सदस्य जिला पंचायत सुनीता शाक्य व सदस्य जिला पंचायत मो० आजम सहित सैकडो लोगो ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है तथा सुनीता शाक्य पत्नी सिनोद कुमार शाक्य को पार्टी को अध्यक्ष जिला पंचायत बदायूँ का पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के समर्थन व सहयोग से ०३ जुलाई को सुनीता शाक्य ऐतिहासिक मतों से विजयी होकर बदायूँ की प्रथम नागरिक के रूप में सपा समर्थित अध्यक्ष जिला पंचायत बनेगी। उन्हांेने बदायूँ जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि पार्टी के किसी भी समर्थक व कार्यकर्ता पर अनैतिक दबाव बनाकर यदि प्रताडित किया गया तब समाजवादी पार्टी सडको पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सदस्य जिला पंचायत व समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता शाक्य ने कहा कि मुलायम ंिसह यादव, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव तथा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मैं आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हूॅ तथा भविष्य में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करूंगी।
पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने कहा कि पूरे प्रदेश मे शाक्य, मौर्य, कुशवाह, सैनी, समाज ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग कर सरकार बनाई थी परन्तु भाजपा नेताओं ने इस समाज के लोगो को विभिन्न तरीके से प्रताडित किया था वर्तमान समय में जनपद बदायूँ पूरे मण्डल में समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है तथा मैं पार्टी को और अधिक मजबूत करने में अपनी पूरी ताकत लगाऊगां।
इस मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० मौलाना यासीन अली उस्मानी, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, पूर्व चौयरमैन ब्रजेश यादव, जगत सिंह यादव एडवोकेट अवनीश यादव, फखरे अहमद शोबी, उदयवीर सिंह शाक्य ,बलवीर सिंह यादव, सपा महासचिव यासीन गद्दी, सुनील यादव, गजेन्द्र यादव, ओमवीर सिंह, महेन्द्र प्रताप, अशोक यादव, मनोहर सिंह, किशोरी लाल शाक्य, नवाव सिंह, दलवीर सिंह, विपिन यादव, अवधेश यादव,, चन्द्रकेश यादव, नवाव सिंह यादव, विवके यादव, स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह, राजू यादव, वैभव उपाध्याय, भानू यादव, सन्तोष कश्यप, ऋषिपाल दिवाकर, इन्दू सक्सेना, जितेन्द्र यादव, नरोत्तम कश्यप, शोएव नकवी, आमिर सुल्तानी, फैजान आजाद, फरहत अली, फहीम उद्दीन, वासित अली, शंशाक यादव, सुभाष यादव, रामेश्वर शाक्य, चन्द्रकेश यादव, अवधेश यादव, रहीस अहमद, अतुल पटेल, राहुल कुर्मी, मोहित पटेल, मो० मियां, मंगद सिंह, विमलेश यादव, उन्नत भारद्वाज नरेन्द्र दिवाकर, नीरज राजपूत सर्वेश यादव, अनिल आनन्द सोमेन्द्र यादव, प्रभात अग्रवाल सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights