भाजपा कार्यालय पर मनाई रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती
बरेली। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस पर कार्यालय रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और इसके बाद बच्चों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहां रानी अहिल्याबाई होलकर कुशल शासक के रूप में उन्होंने अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य किया ! 500 महिलाओं की बटालियन का निर्माण किया सेवा भाव का समर्पण रखा जीव जंतु के प्रति प्यार और स्नेह रहा और अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको शिक्षा लेनी चाहिए उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जी को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी, उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोधार कराया महिलाओं को भी महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए सभी को उनके जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय है। उन्होंने कहा धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे तब अहिल्याबाई जी ने बिना भय व राजनीतिक समर्थन के उत्तर से दक्षिण को पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया।महारानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जन-जन तक इतिहास के बारे में पहुंचना चाहिए जिससे उनके जीवन के बारे में सभी लोग जान सके औरआज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से वर्ष 1777 से 1780 के बीच बनवाया था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए। कार्यक्रम के भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा उनके बताए मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए और अहिल्याबाई होल्कर जी को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेको कार्य किये। सांसद छत्रपाल गंगवार ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई और आज हम सब की एक प्रेरणा स्रोत हैं उनके बताए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए वह हमारे प्रेरणा स्रोत है और उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में मंदिरों का निर्माण किया वह अपने आप में एक अलग पहचान है इसलिए हम सभी को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन परिचय को अवश्य पढ़ाना चाहिए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कि अहिल्याबाई होल्कर जी के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। महिलाएं महारानी होल्कर जी के आदर्श पर चलकर देश की सत्ता में भागीदार बने। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य त्याग, सेवा व समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवाहन किया। रानी अहिल्याबाई होल्कर जीवन पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जूनियर वर्ग में दीक्षा, सुमित कुमार और नितेश को सम्मानित किया गया सीनियर वर्ग में रोहित कुमार, मोहम्मद समीर और मोहित कुमार को सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम का संचालन प्रभु दयाल लोधी ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, आंवला जिला प्रभारी दोदराम कुशवाहा,सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, नीलम जेठा, स्वाति कुमार, चंचल गंगवार, सुभाषिनी जायसवाल, पंडित रामगोपाल मिश्रा, प्रभु दयाल लोधी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) , निर्भय गुर्जर,अजय चौहान, कन्हैया राजपूत, मीरा गंगवार,अजय मौर्या, राहुल साहू , पुष्पेंद्र शुक्ला, नेहा कनौजिया, नीलम गंगवार,, एवं समस्त पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।