मत्स्य पालन कर कमाएं अधिक मुनाफा: नोडल अधिकारी

IMG_1375
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। नोडल अधिकारी/आयुक्त बरेली मण्डल बरेली रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ आमगांव में नीली क्रांति योजना अंतर्गत तालाब सुधार निवेश योजना के तहत  पोशाकी के तालाब एवं उनके निजी तालाब में मत्स्य पालन का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने मत्स्य पालक से उनके कार्य के कार्य के बारे में जानकारी ली। मत्स्य पालक ने अवगत कराया कि 0.800 हेक्टेएयर क्षेत्रफल के तालाब से लगभग 60-70 कुंटल प्रतिवर्ष का उत्पादन हो रहा है। इस कार्य में उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा कि अन्य लोग भी इस प्रकार तालाबों में मत्स्य पालन कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसमें इच्छुक लोग मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में इसकी जानकारी ले सकते हैं। जनपद के किसान खेती के अलावा अन्य फसलें व कार्य करके तेजी से आगे बढ़ रहें हैं। लोग कृषि को केवल खेती के नजरिए से देखते हैं। कृषि का मतलब हम समझते हैं कि खेतों में धान या गेहूं उगा दिए, वहीं तक कृषि सीमित है, लेकिन कृषि अपने आप में एक विस्तृत शब्द है, इसमें बागवानी, पशु पालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन, कीट पालन, मधुमक्खी पालन, खाद संस्करण आदि इसमें शामिल है। अपने जनपद बदायूँ में भी ऐसे कई किसान हैं जो खेती के साथ मशरूम, मसालों, आदि सहित अन्य प्रकार के कृषि कार्य कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों के उत्थान के लिए कई सरकारी योजना भी चल रही हैं, इनकी जानकारी के लिए उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य पालन आदि सम्बधित कार्यालयों में सम्पर्क कर योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कृषकों के उत्थान के लिए समस्त सम्बंधित विभाग पूर्ण रूप से सहायता करेंगे। यहां नोडल अधिकारी ने प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चर के अन्तर्गत किसान को 80 प्रतिशत की सब्सिडी पर प्राप्त ट्रैक्टर को भी देखा। उन्होंने खेत से ईख निकाल रहे किसान से उसके कार्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights