देव स्थापना महोत्सव एवं सप्त दिवसीय संकीर्तन महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-05-04 at 5.58.07 AM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वामी जगन्नाथ मंदिर (मठ गद्दी तुलसीदास दास जी महाराज से सम्बंद्ध ) मे राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट रजि. बरेली द्वारा कराये जा रहे सप्त दिवसीय संकीर्तन महोत्सव के तृतीय दिवस पर भगवान जगन्नाथ जी का दरगाह मंदिर के रसिकजनों ने अपने मधुर सुमधुर भजनो से जगन्नाथ जी को रिझाया शिव चावला ने मुझको राधा रमन कर दो ऐसा मगन रटू मै तेरा नाम आठो याम, अमरजीत ने ब्रज के नंदलाला राधा जू के सांवरिया, शिव मककर ने चलो रे मन वृंदावन की ओर, जितिन अरोरा ने बांके बिहारी तेरे वृंदावन में मेरा दिल खो गया, जय गोपाल चावला ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे जगन्नाथ आए है इसके अतिरिक्त जय गोपाल अरोरा, विनोद अरोरा, वेद चावला, विजय चावला, गोविन्द राम, मधुर, अंकित, रामेश्वर लोंगानी, रतन चावला, गोपाल अरोरा ने भगवा न जगन्नाथ जी को अपने मधुर भजनो से रिझाया…. कार्यक्रम के समापन पर तुलसीदास मठ के महंत नीरज नयन दास जी ने भगवान जगन्नाथ जी की जगन्नाथ पूरी मे स्थापना से संबंधित एक प्रसंग बताया उन्होंने कहा नीलांचल पर्वत पर सबर कबीला था, जिसका मुखिया विश्ववसु भगवान नीलमाधव का उपासक था और उसने मूर्ति को गुफा में छुपा कर रखा था। वह गुफा में उसकी पूजा करता था। राजा इंद्रद्युम्न ने अपने सेवक ब्राह्मण विद्यापति को मूर्ति लाने का कार्य सौंपा। विद्यापति ने मुखिया विश्ववसु की पुत्री से विवाह कर लिया। कुछ दिनों के बाद विद्यापति ने अपने ससुर विश्ववसु से भगवान नील माधव के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की। पहले तो विश्ववसु ने मना कर दिया परंतु बाद में बेटी की जिद के कारण हां कर दी। विश्ववसु, विद्यापति की आंख पर पट्टी बांध कर भगवान नील माधव के दर्शन कराने ले गया। विद्यापति चतुराई करके जाते समय रास्ते में सरसों के दाने गिराता गया और बाद में सरसों के दानों के जरिए गुफा से मूर्ति चुराकर राजा को दे दी। विश्ववसु भगवान नीलमाधव की मूर्ति चोरी होने से बहुत दुखी हुआ। अपने भक्त के दुख को देखकर भगवान भी दुखी हो गए और उसी गुफा में वापस लौट गए। जाते समय उन्होंने राजा इंद्रद्युम्न से वादा किया कि वह उनका एक विशाल मंदिर बनवा देगा तो वे उनके पास जरूर लौट आएंगे। राजा इंद्रद्युम्न ने एक विशाल मंदिर का निर्माण करवाया और भगवान विष्णु से मंदिर में विराजमान होने के लिए प्रार्थना की। भगवान ने कहा कि द्वारका से बड़ा टुकड़ा समुद्र में तैरकर पुरी तक आ गया है, उससे तुम मेरी मूर्ति बनवाओ। राजा के सेवकों ने टुकड़े को तो ढूंढ लिया पर वे सब मिल कर उसे उठा नहीं पाए। तब राजा ने सबर कबीले के मुखिया नीलमाधव के अनन्य भक्त विश्ववसु को उस भारी टुकड़े को लाने के लिए प्रार्थना की। सबको बहुत आश्चर्य हुआ जब विश्ववसु भारी-भरकम लकड़ी को उठाकर मंदिर तक ले आए। राजा इंद्रद्युम्न में उस लकड़ी के टुकड़े की प्रतिमा बनाने के लिए कई कुशल कारीगर लगाए, पर उन कारीगरों में से कोई भी लकड़ी में एक छैनी तक भी नहीं लगा सका। तब सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा एक बुजुर्ग व्यक्ति का रूप धरकर आए। उन्होंने राजा से भगवान नीलमाधव की मूर्ति बनाने की इच्छा व्यक्त की और अपनी शर्त भी रखी कि वे 21 दिन में मूर्ति को एकांत में बनाएंगे, उन्हें कोई मूर्ति बनाते हुए नहीं देख सकता। राजा ने उनकी शर्त सहर्ष स्वीकार कर ली। अब लोगों को कमरे के अंदर से आरी, छैनी, हथौड़ी की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसी बीच रानी गुंडिचा, जो राजा इंद्रद्युम्न की रानी थी, दरवाजे के पास गई पर उसे कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उसे लगा कि वह बूढ़ा कारीगर मर गया है। उसने घबरा कर राजा को इसकी सूचना भिजवाई कि अंदर से किसी प्रकार की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही। राजा इंद्रद्युम्न भी चिंतित हो गए। उन्होंने शर्त की अनदेखी करते हुए कमरे का दरवाजा खोलने का आदेश दिया। जैसे ही कमरा खोला गया तो बूढ़ा व्यक्ति कहीं दिखाई नहीं दिया और कमरे में 3 अधूरी मूर्तियां प्राप्त हुईं। भगवान नीलमाधव (जगन्नाथ) और उनके भाई के छोटे-छोटे हाथ बने थे, लेकिन उनकी टांगें नहीं बनी थी और सुभद्रा जी के तो हाथ-पांव ही नहीं बने थे। भगवान जगन्नाथ ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर कहा कि वे अब से काष्ठ की मूर्ति में ही प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिया करेंगे।
राजा इंद्रद्युम्न ने इसे भगवान जगन्नाथ की इच्छा मानकर इन अपूर्व प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित कर दिया। इस प्रकार तब से भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन इसी रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। आज के कार्यक्रम मे अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री अनुज अग्रवाल, तरुण माहेश्वरी, अरुण जायसवाल, पवन जायसवाल, रिंकू संजू जायसवाल, ध्रुव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश जायसवाल,अनुराधा अग्रवाल, नीता अग्रवाल, संगीता जायसवाल, नीलम जायसवाल, रमा अग्रवाल, शशी रानी अग्रवाल एवं भारी संख्या मे क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights