मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
डी पॉल स्कूल में दो दिवसीय पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम हुआ, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रावधानों की दी जानकारीश्रीराम विवाह प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भजनों और बधाइयों से गूंजा कृष्णा लॉनमदर एथीना स्कूल में गांधी- शास्त्री जयंती पर लघुनाटिका के माध्यम से पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक कियागिंदो देवी महिला महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम हुआबाबा इंटरनेशनल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, पौधारोपण कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्पआर.एस. मिलेनियम स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती भव्य रूप में मनाई,सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश
Uttar Pradesh

थिएटर फेस्ट के 14वें दिन हुआ उड़ीसा का नाटक लाल पानी, कल युगांधर का अभिशप्त राजा

September 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के 14वें दिन सोमवार को लोक खुशहाली सभागार में मिरर थिएटर उड़ीसा के कलाकारों ने चर्चित नाटक ‘लाल पाएन (लाल पानी)’ का मंचन किया। यह नाटक सुभाष चंद्र प्रधान द्वारा लिखित एवं निर्देशित है, जिसमें हीराकुंड बांध के कारण विस्थापित लोगों की करुण गाथा को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। नाटक की शुरुआत में बांध निर्माण से पहले स्थानीय लोगों को दिए गए आकर्षक वादों और दिखाए गए सुनहरे सपनों को दर्शाया गया। लेकिन जब ये वादे पूरे नहीं हुए और मुआवजा भी नहीं मिला, तब वहां के लोगों को किस तरह त्रासदी और पीड़ा से गुजरना पड़ा—इसका सजीव चित्रण मंच पर नजर आया। खासतौर पर, बार-बार अपनी जमीन न छोड़ने पर ग्रामीणों के साथ हुई कुचलने और दमन की घटनाओं को दर्शाते हुए, पुरुषों को परिवार से अलग कर देना और महिलाओं व बच्चों को ट्रकों से दूर ले जाकर छोड़ने के दृश्य दर्शकों की आंखों में आंसू ले आए। नाटक ने शोषण, दमन और तानाशाही की व्यवस्थाओं का बेहद प्रभावशाली रूप से खुलासा किया। यह नाटक पूरे देश में 196 बार मंचित हो चुका है, जिससे इसकी प्रासंगिकता और सशक्तता का अंदाजा लगाना आसान है। कार्यक्रम की शुरुआत में रवि छाबड़ा, सुभाष कथूरिया, गुरविंदर सिंह और डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights