बदायूं। २०२२ के चुनाव को देखते हुए समाजवादी ने अपनी कमर कस ली है और समाजवादी पार्टी इस बार युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारी देकर पार्टी को सरकार में लाना चाह रही है। इसी के चलते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी युवजन सभा जो समाजवादी पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है उसने अपनी कार्यकारिणी और जिले के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें बदायूं के आमिर सुल्तानी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं शाहजहांपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है ।रोहिलखंड में चार जिले आते हैं उन चारों जिलों में सिर्फ एक बदायूं से ही प्रदेश सचिव बनाया गया है। आमिर सुल्तानी अपने छात्र जीवन से ही एक संघर्षशील और जुझारू नेता रहे । उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपना यह मुकाम बनाया है । आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वह कहते है ंकि वह उसे बखूबी निभाएंगे।