बिल्सी। बीती 18 जून को जिला फिरोजाबाद की जसराना तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष तिवारी द्वारा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मीडिया प्रभारी के साथ की गई अभद्रता पर आकोश व्यक्त करते आज मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जिसमें उक्त प्रकरण की जांच कर दोषी नायब तहसीलदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में मंडलीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसान यूनियन लोकशक्ति अपने किसी भी पदाधिकारी और जनता के साथ हो रहे अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगा। शीघ्र अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो किसान यूनियन लोकशक्ति जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। उन्होने इस प्रकरण की पूरी निष्ठा से जांच की जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बबलेश सिंह, अनूप राठौर, संतोष कुमार, रामवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।