फाइनल मैच जीतकर रिसौली टीम शील्ड पर किया कब्जा

22BDN-54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिधौनी में संपन्न हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
संजय को मिला मैन ऑफ द सीरीज का हिताब
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मंगलवार को फाइनल मैंच रिसौली और दिधौनी की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें रिसौली टीम के कप्तान ह्रदेश ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए रिसौली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें सर्वाधिक संजय ने 91, ह्रदेश ने 16 और अनु ने 12 रनों की पारी खेली। वहीं दिधौनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीत ने तीन, पिंटू और गौतम ने दो- दो विकेट लिए। इसके बाद 155 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी दिधौनी की टीम के खिलाड़ी मात्र 14 ओवरों में 114 रन के स्कोर पर ढेर हो गए। इस प्रकार रिसौली की टीम को 40 रनों से विजयी घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में रिसौली टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर संजय को मैन ऑफ द मैच और सीरीज हिताब से नवाजा गया। इस मौके पर अजीत कुमार, बंटी बाबू, लोकेश, विवेक कुमार, अखिलेश कुमार, सुभाष पुरी, नन्हेराम, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights