उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली हाइवे पर सडक किनारे बैठी दो वालिकाओं को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठी दोनों वालिकाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।घायल वालिकाओं को देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल वालिकाओ को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
सोमवार की सुबह थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव मंगू नगला निवासी कुमारी शांति (10) पुत्री सुरेंद्र कुमार, सोनी (12) पुत्री नंन्दलाल अपने मक्का के खेत के बाहर सडक किनारे बैठी थी।तभी थाना मुजरिया के ग्राम चतुरभान नगला निवासी ब्रजेश पुत्र रामप्रकाश अपनी बाइक से बदायूं की तरफ जा रहा था।अचानक तीव्र गति से चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सडक किनारे बैठी दोनों वालिकाओं के ऊपर चढ गई। जिससे दोनो बालिकाए गंभीर रूप से घायल हो गई।दोनो घायल बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायल वालिकाओं को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।