जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूर ‘लापता’

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के पीरागढ़ी के नजदीक उद्योग नगर में जूता फैक्ट्री में आग लगने की ये घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई. इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. कुछ देर बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इसके बाद से लगातार आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है. जबकि इस दौरान आग की लपटों के साथ ही काला धुआं भी उठता दिख रहा है. इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें कि आग लगने वाले लोकेशन पर काफी लोग इकठ्ठा हो गए हैं. वहीं, सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगी आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है. जबकि मौके पर करीब 33 से ज्यादा दमकल विभाग की गड़ियां और अधिकारी/कर्मचारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. इस आग की वजह से छह लोगों के लापता होने की खबर है. यही नहीं, लापता लोगों के परिजन मौके पर पहुंचे गए हैं और उनका चीखने-चिल्लाने के साथ रो रोकर बुरा हाल है.

आग कैसे लगी नहीं चला पता

इस बीच मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. हालांकि आग लगने की वजह से फैक्‍ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. इसके अलावा फैक्‍ट्री का मालिक छह मजदूरों के लापता होने के अलावा अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है.


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights