सहसवान । गंगा दशहरा के पर्व पर ग्राम धापड़ ,सुखर्रा टोंटपुर करसरी ,नगलावरन के घाटों सहित करीब आधादर्जन घाटों पर मेलों का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर गंगा स्नान किया । गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना के साथ गंगा दशहरा मनाया गया। गंगा दशहरे के इस मौके पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की । ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को मां गंगा पवित्र तीर्थ गंगोत्री धाम में अवतरित हुई थी तथा इस दिन गंगा दशहरा पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने एवं मां गंगा के दर्शन व पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस वार भी श्र्द्धालू ट्रेक्टर ,कार ,बाइको, डनलप व पेदल गंगा घाटों पर पहुंचे । इधर कोतवाल प्ंकज लवानिया द्वारा कोतवाली गेट पर पुलिस कर्मियों द्वारा शरवत वितरण कराया गया ।