माध्यमिक प्रधानाचार्य पदों पर कार्यरत तदर्थ प्रिंसिपलों को विनियमित करने की मांग तेज

d2e3eb67-ef63-4090-a297-f529220475a0
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने प्रदेश में ८० फीसदी रिक्त चल रहे माध्यमिक प्रधानाचार्य पदों पर कार्यरत तदर्थ प्रिंसिपलों को , कठिनाई निवारण अध्यादेश लाकर , विनियमित करने की मांग फिर तेज कर दी है । परिषद ने चयनबोर्ड पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए पठन पाठन को प्रभावित करने का जिम्मेदार बताया है । परिषद ने संस्था प्रधानों की समस्याओं शीघ्र निस्तारित न होने पर आगामी चुनाव में सरकार का खुला विरोध करने की धमकी भी दी है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रंतीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने २०१३ में विज्ञापित नियुक्तियों के सापेक्ष मांगे गए आवेदनों का रिकॉर्ड गायब हो जाने पर अफसोस जाहिर किया है । उन्होंने इसे परिषद की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल बोर्ड को भंग करने की मांग सरकार से कर डाली है । उन्होंने चयन प्रक्रिया में किये गए आपव्यय को भी दोषियों से वसूलने की मांग की है । अध्यक्ष ने सरकार की नियत व मंशा पर भी प्रश्न उठाया है कि नियंत्रण के अभाव में प्रदेश में ८० फीसदी के लगभग स्थाई प्रधानाचार्यों के पद लगातार दो दशक से रिक्त क्यों चल रहे हैं । उन्होंने इसे शिक्षा की प्रगति व गुणवत्ता कायम रखने में सबसे बड़ी बाधा बताया है ।


वहीं परिषद के प्रांतीय संयोजक डॉ विश्व नाथ दुबे ने इस विकराल समस्या का एक मात्र हल , तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण ही बताया है । उन्होंने इसके लिए सरकार व आयोग के सामने आ रही बहुत पुरानी व जटिल समस्या का एक मात्र हल कठिनाई निवारण अध्यादेश लाकर विनियमित करने का सुझाव दिया है । इससे पूर्व भी इसी प्रकार ही समाधान निकाला जा चुका है । महामंत्री डॉ मनोज कुमार ने स्थाई संस्था अध्यक्षों के बिना कालेजों में अनुशासन , नियंत्रण व कार्यक्षमता का होना संदिग्ध माना है ।


इंसेट
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्र ने २०१३ में विज्ञापित ५९९ पदों के विज्ञापन को ही निरस्त करने की मांग शासन से की है । उन्होंने जिन चार हजार के लगभग आवेदकों का साक्षात्कार होना था , उनमें से अधिकांश तो मार्च २०२१ तक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि यदि सरकार आयोग से समयान्तर्गत काम नहीं ले पा रही है तो आयोग को भंग करना ही एक मात्र समाधान है । उन्होंने तदर्थ को एक माह में विनियमित न करने पर आगामी चुनाव में सत्ता दल के खिलाफ माहौल कायम करने को अपनी व परिषद की मजबूरी बताया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights