उझानी की गलियों में सिर से टच हो रहे बिजली के तार,हो सकता है बड़ा हादसा

60e5e57e-4b57-4e29-b729-57e9005f9598
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नगर में बिजली के तारों का जाल फैल गया।तार इतने नीचे हैं कि राहगीरो को झुककर निकलना पड़ता है।वहीं जगह-जगह बिजली के खुले तार लटक रहे हैं जो कभी भी हादसे का सवव बन सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार को बारिश के होते ही गलियो में लटक रहे खुले तारों में फाल्ट होना शुरू हो गये और बिजली की केबिल कतर कर नीचे गिर गई।नगर के मौहल्ला गंज शहीदां में आप किसी भी गली से गुजर जायें तो गलियो में बिजली के तार नीचे लटकते मिलेंगे आपको तारों से बचकर झुककर गुजरना पड़ेगा,क्यूंकि गलियो में घरों में जाने वाले बिजली कनैक्शन की केबिलें जगह-जगह से कटी फटी हुई है।गलियों से गुजरने वाले लोग अगर बिजली की खुली केविलो पर ध्यान देकर नहीं गुजरे तो उन्हें करंट लग सकता है साथ ही बड़ा हादसा होने का भी खतरा बना रहता है।ऐसा नहीं है कि नीचे लटक रही बिजली की खुली केविलें बिजली विभाग की जानकारी में नहीं हैं।बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग देखकर भी अनदेखा कर चला जाता है।गलियो में बिजली केविल लटकने का मामला सिर्फ एक मौहल्ले का ही नहीं है,बल्कि पूरे नगर का यही हाल है।नगर के मौहल्ला गंजशहीदां,बहादुरगंज,पठान टोला,अयोध्यागंज,नझियाई आदि मौहल्लो में नीचे लटक रही बिजली की खुली केविलें लोगो को मौत को दावत दे रहीं हैं।मौहल्ला गंज शदीदां के लोगों का कहना है कि गलियो में नीचे लटक रही बिजली केविल के करंट से अगर कोई हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह अपने आप में एक सवाल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights