जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

19BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शहजादनगर खेड़ा के अधिकांश मार्ग पड़े है टूटे
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत शहजादनगर खेड़ा को जोड़ने वाले सभी
मार्ग लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण टूटे पड़े हुए है। ​यहां की मुख्य सडक़ों को
देखकर कतई नहीं लगता है कि यहां कोई भी विकास कार्य किसी ने कराए होगें। आज गांव
के लोगों ने जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन किया। साथ
ही शीघ्र सड़कों का निर्माण कराएं जाने की मांग डीएम से की। गांव के लोगों कहना है कि
वर्तमान गांव को जोड़ने वाले सभी मुख्य सड़कों पर जलभराव एवं कीचढ़ की समस्या बनी
हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को गांव के अंदर जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना
पड़ता है। ऐसा नहीं है कि गांव के लोगों ने इसको लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और
अधिकारियों को अवगत न कराया हो। मगर आज तक किसी भी उनकी इन समस्याओं की
ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से खुलैट को
जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है कि यहां हर समय जलभराव की समस्या
बनी रहती है। जिसके कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-
कभी तो दोपहिया वाहन इसमें फिसल कर गिर जाते है। जिससे वह घायल हो जाते है। कई
माह से तो इस सडक़ पर कीचढ़ एवं दूषित जलभराव होने के अलावा कुछ भी नजर नहीं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आता है। गांव के लोगों को गांव के अंदर जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे
समय तक इस पर गंदगी के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता
है। उन्होने जिलाधिकारी से शीघ्र उक्त सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस
मौके पर अंशू पाठक, अजयपाल, चुन्नीलाल, इंद्रेश शर्मा, रमेश चंद्र, वसीम अहमद आदि
मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights