बालिकाएं चुनौति का सामना करें, वीरगाथा लिखें, वीरांगनाएं बनें: संजीव

cd68a8fb-8aa6-4bd9-af25-6641fd85d5e8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर हुआ कोरोना मुक्ति गायत्री महायज्ञ
-देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आदर्श नगर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कोरोना मुक्ति गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्यंुजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमताओं, योग्यताओं से प्रत्येक चुनौति का सामना करें, वीरगाथा लिखें, वीरांगनाएं बनें। विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की धर्मध्वजा फहराएं। ऋषि-मुनियों की संस्कारों और यज्ञीय परंपराओं को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से सूक्ष्म जगत का परिशोधन, वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ईश्वरीय सत्ता और प्रकृति के संरक्षण में ही हम सब सुरक्षित हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन और जीवनी शक्ति का संवर्धन होता है।


दीपक शर्मा, हिमांशु शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, हिना शर्मा, मुरारी लाल संयुक्त रूप से मुख्य यजमान रहे।
मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पार्चन किया। यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर लक्ष्मी देवी, दीपक शर्मा, हिमांशु शर्मा, हिना शर्मा, मुरारी लाल, चंद्रपाल, ममता, ओमवती, दिव्यांशी, अंजलि आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights