पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो युवको से पाँच बाइके बरामद कर जेल भेजा

IMG-20210618-WA0049
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान । बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश कोतवाल पंकज लवानिया के निर्देशन मे चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पाँच बाइक बरामद कर जेल भेजा दिया ।  
चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन सिंह एसआई रामानंद गिरि पुलिस बल के साथ बदायू दिल्ली राजमार्ग पर कछला तिराहे के पास चेकिंग कर रहे इसी दोरान मुखविर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक चौरी कर बेचने का ध्ंदा करते है जो कुछ ही देर मे इधर से आने वाले है सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई  कुछ समय बाद दो बाइक सवार युवक आते हुए दिखाई दिये पास आने पर  पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रुकने को कहा पुलिस को दोनों ने भागने का प्रयास किया पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे दबोच लिया और दोनों बाइकों को भी अपने कब्जे मे ले लिया । दोनों युवको से बाइक के कागज दिखाने को कहा गया लेकिन दोनों युवक कोई भी कागज दिखाने असमर्थ रहे । पुलिस ने उनके कब्जे से एक काले रंग की स्पलेडर प्लस ,एचएफ डीलक्स बरामद की नाम पता पूंछने पर एक युवक ने अपना नाम हरिवास पुत्र रमेश निवासी ग्राम अल्लीपुर, और दूसरे ने प्रदीप पुत्र गुलाबी निवासी शुकरुल्लापुर थाना सहसवान बताया । दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई कड़ी पुंछतांछ के बाद आरोपियों ने बताया कि हम दोनों अपने जिले व अन्य जिलों से बाइक चुरा कर बेचते है  दिल्ली से भी बाइक चुराकर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यहाँ बेच देते है । जरीफ़नगर व तीन दिन पूर्व गुन्नोर से बाइक चौरी कर यहाँ बेचने आए थे । कई घंटे तक कड़ी  पूछताछ करने के बाद उन्होने बताया तीन बाइकें चुरा कर कछला रोड पर स्थित पोलिटेकनिक कोलेज  के सामने नवनिर्मित पंचायत घर के कमरे के अंदर रखी है आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने पंचायत घर पर छापा मारा और कचरे से ढकी तीन बाइकों को पंचायत घर से बरामद कर लिया  आरोपियों ने बताया अगर पकड़े नहीं जाते तो ये बाइकें बिक जाती ।  चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक वहां छुपाई थी। सभी बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी एसआई अर्जुन सिंह ने चालान एप के जरिये इसका खुलासा किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों हरिवास पुत्र रमेश निवासी ग्राम अल्लीपुर, और प्रदीप पुत्र गुलाबी निवासी शुकरुल्लापुर थाना सहसवान को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन सिंह की कड़ी महनत रंग लाई । गिरफ्तार  करने वाली टीम एसआई अर्जुन सिंह ,एसआई रामानन्द गिरि , कां0 सतेंद्र राहुल कश्यप,रिंकेश कुमार  । 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights