01 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

IMG_6819
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 विक्रम सिंह पुण्डीर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 मु0 अस्लम सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ संचारी रोग के सम्बंध में शुक्रवार को कलेक्टेªट स्थित सभागार में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की।
बैठक में एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वयक आयोजित कर इसके बारे में सम्बंधित विभागों को बताया गया, साथ ही विभागों को इस कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीबीडी द्वारा बताया गया कि इस अभियान का आयोजन 1 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य किया जाना है यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुखता का कार्यक्रम है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग इसका नोडल विभाग है, इसमें आशाएं दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को बुखार के रोगियों को चिन्हित करेंगी व खांसी के रोगियों को चिन्हित करेंगी। पंचायती राज विभाग ग्रामों में जलभराव को समाप्त कर समय-समय पर लारवा नाशक दवा का छिड़काव कराएं पशु चिकित्सा विभाग ग्राम वासियों को ग्राम वासियों जो कि सुअर पालन करते हैं उनको जागरूक करेंगे कि वह अन्य किसी आय के स्त्रोत पर निर्भरता प्रारंभ करें, सूअर का पालन न करें, कृषि विभाग चूहे/छछूंदर से होने वाले रोगों से बचाव हेतु जन जागरूकता फैलायें। डीएम ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान समस्त नगर पालिका नगर पंचायत अपने क्षेत्र में साफ-सफाई व जलभराव को सोकपिट बनाकर जलभराव को समाप्त करें व जहां कहीं भी जलभराव है वहां समय-समय पर लारवा नाशक दवा का छिड़काव कराएं, सफाई कर्मी जब भी मोहल्ले में सफाई हेतु भ्रमण करें तो घर वासियों को अवश्य बताएं। ज़रा सा भी जलभराव न होने दें, कूलर को साप्ताहिक अंतराल पर साफ कर ले, मच्छर के प्रजनन को कम करने संबंधी अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं सभी संबंधित विभाग शीघ्र अति शीघ्र माइक्रो प्लान बना कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कि राज्य स्तर पर सूचना को समय से उपलब्ध कराया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights