बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजर रहा बदायूं-बिजनौर राज्यमार्ग जाम का कारण बनता जा रहा है। यहाँ बाईपास न होने के कारण बड़े-बड़े वाहन मुख्य बाजार साहबगंज से होकर गुजरते है। जिसके कारण यहाँ अंबियापुर चौराहा से लेकर इस्लामनगर स्टैंड तक जाम के हालात बने रहते है। जिससे यहाँ से निकलने वाले राहगीरों,ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को जाम के कारण घंटो समय बर्बाद करना पड़ता है। जाम में फंसे कई लोग तेज धूप के कारण होकर बेहोश तक हो जाते है। यहां लंबे समय से बाईपास की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए जा चुके है। बाबजूद इसके अभी तक किसी भी जनप्रतिधिनि ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है। यदि बिल्सी में इस बाईपास का निर्माण हो जाता है तो जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा आसानी से मिल सकता है। पूर्व में दिधौनी पेट्रोल पंप के समीप से बाईपास निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने कोई ध्यान नही दिया है। लोगों ने जिलाधिकारी से शीघ्र बाईपास निर्माण की मांग की है।