बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण नगर के मोहल्ला संख्या तीन में जगह-जगह खुले मैन हॉल लोगों को खतरा बनते जा रहे है। आए दिन वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रहा है। जिससे लोगों में रोष है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी रोजाना नालियों और सड़क पर गदंंगी तो दूर करके चले जाते है। सड़के के बीचोबीच लंबे समय से खुला पड़ा मैनहोल पर कोई ध्यान नहीं दे पा रही है। जिसके कारण इसमें लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इस तरह के मैनहोल नगर में कई जगह खुले पड़े हैं। जिससे लोगों में रोष है। उन्होने डीएम से खुले पड़े मैनहॉलों को शीघ्र बंद कराए जाने की मांग की है।