कोरोना से जनता मर रही थी और भाजपा चुनाव में व्यस्त थीःयासीन
सरकार और सिस्टम फ्लाप होने से हुईं सर्वाधिक मौते
बदायूं। सपा महासचिव यासीन गद्दी ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र में मौसम खराब होने के बावजूद दूसरे दिन भी ग्रामीण अंचल का तूफानी दौरा जारी रखा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश दोनों भाजपा सरकारें फ्लाप साबित हुईं। कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा था। भाजपा को चिंता नहीं थी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्त थी। इसी वजह से कोरोना से सर्वाधिक मौते हुईं। भाजपा और उसकी सरकारें संवेदनशील होती और उन्हें जनता की चिंता होती तो लाखों लोगों की मौत नहीं होती।



सपा महासचिव यासीन गद्दी ने आज बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरना, सरबा,करुआ आदि गांवों का भ्रमण करके कोरोना काल में मरे या संक्रमित हुए लोगों के घर-घर जाकर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में अगर सपा की सरकार होती और बदायूं से धर्मेंद्र यादव सांसद होते तो ऐसी स्थिति जिले में नहीं होती। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना से मौते नहीं होती। इतनी अधिक दिक्कतों का सामना किसी को नहीं करना पड़ता। सभी कोरोना संक्रमितों को राजकीय मेडिकल कालेज और अन्य सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त बैड, आक्सीजन और दवा समेत सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती। उन्होंने कहा वह लगातार गांव-गांव घूमकर गरीब,मजजूर,बेरोजगार, किसानों का हाल जान रहे हैं। वह कोरोना काल, लाक डाउन के दौरान का बिजली बिल माफ, केसीसी पर ब्याज माफ, किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य, कृषि ऋणों पर ब्याज माफ के लिए प्रयासरत हैं। मजबूरी समाजवादी पार्टी विपक्ष में है। अगर सपा की सरकार होती तो यह काम अभी तक हो गए होते।



उन्होंने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। तभी जनता को न्याय और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाएं भरपूर मिल सकेंगी। इस मौके पर रवि सिंह प्रधान, राघवेंद्र, जहांगीर, मौज्जम, रवेंद्र सिंह, दिनेश, मुनेश, मुनेंद्र, अलवेले, सहाब सिंह, रामेश्वर सिंह यादव आदि साथ रहे।















































































